शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिवपुरी जिले के लोकप्रिय राघवेंद्र शर्मा को योग आयोग, भोपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राघवेंद्र शर्मा पूर्व में मध्यप्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और संवेदनशील मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक समझ और मानवीय दृष्टि का परिचय दिया। इसी प्रकार प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री के रूप में संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद और निष्ठापूर्ण कार्यशैली के माध्यम से उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की।
राघवेंद्र शर्मा जी का सार्वजनिक जीवन हमेशा सादगी, सक्रियता और सकारात्मक सोच से जुड़ा रहा है। वे उन लोगों में हैं जो पद से बड़े नहीं होते, बल्कि अपने कार्यों से पद की गरिमा बढ़ाते हैं। यही कारण है कि आज उनका योग आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनयन शिवपुरी के लिए गर्व, सम्मान और उत्साह का विषय है।
योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने की पद्धति नहीं, बल्कि मन, विचार, अनुशासन और जीवन को संतुलित करने की साधना है। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में राघवेंद्र शर्मा जैसे अनुभवी, संगठनशील और समाजसेवी व्यक्तित्व को जिम्मेदारी मिलना निश्चित रूप से प्रदेश में योग को नई दिशा देने वाला निर्णय सिद्ध होगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में योग आयोग विद्यालयों, युवाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमजन तक योग को जन-आंदोलन के रूप में पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मानसिक तनाव, अस्वस्थ जीवनशैली और भागदौड़ भरे समय में योग को घर-घर तक पहुँचाने की जो आवश्यकता है, उसे राघवेंद्र शर्मा अपनी ऊर्जा, अनुभव और व्यापक संपर्कों के माध्यम से प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगे। राघवेंद्र शर्मा को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए धमाका न्यूज शिवपुरी की टीम की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें