Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कलेक्टर अर्पित वर्मा की दो टूक, किसानों को परेशानी हुई तो होगी कठोर कार्रवाई, बोले, समस्त राजस्व अधिकारी उपार्जन व्यवस्था की सतत निगरानी करें

शनिवार, 2 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। 
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने उपार्जन केंद्र
(होटल सोन चिरैया अब रूफ टॉप के साथ न्यू अंदाज में)
बैराड़ का निरीक्षण किया और डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने मलावनी, कमालपुर पिछोर के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों द्वारा टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, गेहूं का परिवहन, भुगतान और गेहूं के गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की भी जानकारी ली जा रही है।
लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त हैं। वह स्वयं भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129