शिवपुरी। डाक विभाग ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘शक्ति वाहिनी जन संपर्क अभियान’ प्रारंभ किया है। इसका लक्ष्य महिला शसक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को वित्तीय समावेश से जोड़ना है। अधीक्षक डाकघर शिवपुरी श्री एच. एस. भिलवार ने बताया कि इस अभियान के तहत डाक विभाग मध्यप्रदेश सहित शिवपुरी डाक संभाग शहरी क्षेत्र के साथ साथ गांव गांव अभियान चलाकर विभिन्न वित्तीय योजनाओं से सभी को जोड़ेगा। इनमें बचत खाते, आरडी खाते, सुकन्या खाते, पीपीएफ खाते, सावधि जमा खाते, एमआईएस और सीनियर सिटीजन खाते प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, डाकघर की बीमा सेवाओं का लाभ भी जन जन को प्रदान किया जाएगा। ‘शक्ति वाहिनी’ का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए पार्सल सुविधा देगा। इस अभियान में शिवपुरी एवं श्योपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें