कलेक्टर अर्पित जनता के बीच सड़क पर बैठे, सुनी पूरी बात, जब अभिषेक के छलके आंसू तो कलेक्टर ने लगाया गले
इस बीच कलेक्टर अर्पित वर्मा जनता के बीच पहुंचे और न सिर्फ जमीन पर बैठकर अनय जैन के पिता अभिषेक जैन की पूरी बातचीत सुनी बल्कि जब अंत में इमोशनल होकर अभिषेक रोने लगे तो कलेक्टर ने उन्हे गले से लगा लिया और आश्वासन दिया कि कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित अभिषेक को गले से लगा लिया और अपने साथ लेकर गए। जनता ने 7 दिन में सीबीआई से जांच की मांग की साथ हो दोषियों पर कार्रवाई की मांग की ऐसा न होने न होने पर सी एम हाउस का घेराव करेंगे।
बस संचालक सहित स्टाफ पर केस दर्ज करने की मांग
आज आंदोलन के दौरान जनता ने इंटरसिटी ट्रैवल्स के सचालक सहित स्टाफ पर केस दर्ज करने की मांग की है।
अभिषेक दर्द बया करते फूट फूट कर रोए
किसी भी पिता के लिए उसकी ओलाद सर्वोपरि होती है। जाहिर है कि अन य जैन लो खोने का दर्द रह रहकर छलक रहा है।।आज भी अभिषेक ने जब एडीएम, विधायक, कलेक्टर और मीडिया के सामने घटना को आप बीती बयान की तो वे फूट फुटकर रोने लगे। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इसी कारण जब कलेक्टर से अपना दर्द साझा करते हुए अभिषेक फट पड़े तो कलेक्टर अर्पित ने उम्र ढांढस देते हुए अपनी बाहों में साथ लिया और समझाते हुए साथ ले गए। लोग कलेक्टर की संवेदन शीलता की तारीफ करते नजर आए।
नजर आए विधायक देवेंद्र जैन और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह
जनता के बीच शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता भी साथ थे। विधायक कुशवाह ने कहा विधानसभा में उठाएंगे मसला।
मीडिया से भी की बातचीत
मीडिया से बोले लोग, शिवपुरी से गुजरने चलने वाली हर बस की फिटनेस चेक की जाए। अगर वो चलने योग्य न हो तो जब्त की जाए।
पिता अभिषेक ने की मीडिया से बातचीत
अब कोई अनय की मौत न हो इसकी लड़ाई लड़ रहा हु।
सवाल सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि अब किसी व्यक्ति के साथयात्रा में ऐसा न हो इसलिए लड़ाई जारी है।
सवाल सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि अब किसी व्यक्ति के साथयात्रा में ऐसा न हो इसलिए लड़ाई जारी है।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें