ठीक यही हालत सट्टेबाजी की हो चुकी है जिसके फेर में बदरवास के आभूषण व्यवसाई और दिनारा के एक युवा की जान जा चुकी है। ताजा उदाहरण बदरवास का है जिसमें सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद कर्ज की अदायगी उसके बच्चों को करनी पड़ रही है। यही कारण है कि आज मंगलवार को शिवपुरी जिले में स्मैक एवं आईपीएल सट्टा बंद कराए जाने की मांग को लेकर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह एवं भूपेंद्र रावत (पटेल) अपने समर्थकों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे यहां अब पुलिस की जनसुनवाई होने लगी है। कलेक्ट्रेट की तर्ज पर आवेदकों की बैठाकर उनकी बात सुनी जाती है। ठीक इसी क्रम में आज जब ये प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला तो एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया एक एक व्यक्ति से मिलकर जन की सुनवाई कर रही थीं। साथ में इन नेताओं की बात भी सुनी।
शिकायत दर्ज करने के लिए नम्बर जारी करेंगे
एसपी यांगचेन ने कहा कि स्मैक पीने वाले लोग बीमार हैं, इन लोगों को रोजगार नशा बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही एक शिकायत दर्ज करने के लिए नम्बर जारी करेंगे, जिस पर आमजन सूचना दे सकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, फिर वो कोई भी हो।
पोहरी विधायक कुशवाह ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में ही आईपीएल सट्टा एवं स्मैक का नशा चल रहा
शिवपुरी जिले के बदरवास एवं दिनारा में दो लोगों द्वारा आत्महत्या करने के पीछे आईपीएल सट्टा मुख्य वजह बनी थी। दिनारा वाले युवक ने तो आईपीएल सट्टा खिलाने वाले लोगों के नाम भी अपने सुसाइट नोट में लिखे थे। साथ ही वीडियो भी बनाया था। इसके अलावा जिले में स्मैक का नशा भी बहुत तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। यह बात पोहरी विधायक कुशवाह ने एसपी से कही और आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में ही आईपीएल सट्टा एवं स्मैक का नशा चल रहा है। पुलिस नशा करने वाली छोटी मछलियों को पकड़ती है, जबकि बड़े मगरमच्छ बच जाते हैं। विधायक कुशवाह ने कहा कि जिले में शराब की 24 दुकानों के बदले 2400 दुकानें पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं। इस दौरान भूपेंद्र रावत ने कहा कि हमारे समाज के जो लोग इन कार्यों में लिप्त हैं, उन्हें हम समाज से बहिष्कृत कर रहे हैं, तथा सट्टा व स्मैक कारोबार में शामिल लोगों की सूचना भी हम पुलिस को देंगे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें