Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: आज शिवपुरी में एक 6 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ ने सर्प मित्र सलमान पठान के साथ बाइक की डिक्की में सफर किया

मंगलवार, 19 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
#Dhamaka_Different: Today in Shivpuri, a 6 feet long Ghoda Pachhad travelled in the trunk of a bike with his snake friend Salman Pathan.
शिवपुरी। आज एक 6 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ ने सर्प मित्र सलमान पठान के साथ बाइक की डिक्की में सफर किया, हालाकि कुछ ही देर में उसे हमेशा के लिए आजाद कर सलमान ने जंगल में छोड़ दिया। दरअसल 
शिवपुरी जिले की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मंगलवार को 6 फुट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप निकल आया। जिसे देखकर कारीगर भागे और काम बंद कर दिया। सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई। नरवर निवासी सलमान जिले भर में फेमस हैं और सांप को देखते ही उसका मिजाज समझ लेते हैं। आज भी जब वे मौके पर पहुंचे और लोहे के पाइप की हटाया तो देखते ही घोड़ा पछाड़ की पूछ पकड़ ली और बाहर निकालने लगे। इस बीच सांप ने पिछले हिस्से से सलमान के पैर जकड़ लिए थे। हालाकि सलमान सफल रहे और उसे पकड़कर अपनी बाइक की डिक्की में बंद कर साथ ले गए जिसे हमेशा की तरह जंगल में आजाद कर दिया। रेस्क्यू के मौके पर कोई छत से तो कोई डरकर दूर से तमाशा देख रहा था। 
जानकार से जानिए घोड़ा पछाड़ कितना खतरनाक
घोड़ा पछाड़ (धामन) सांप में कोई जहर नहीं होता है, यह पूरी तरह से विषहीन (Non-venomous) सांप है, इसलिए इसमें जहर की मात्रा या विष-ग्रंथि (Venom Gland) का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है। इसका मुख्य भोजन चूहे, मेंढक और छोटे जीव होते हैं। जानकार हालाकि कहते हैं कि चूँकि यह विषहीन है, इसके काटने पर जान का खतरा नहीं होता। फिर भी, किसी भी जंगली जानवर या सांप के काटने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए घाव को साफ करके चिकित्सक (Doctor) की सलाह लेनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129