Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: इंटरसिटी अग्निकांड, आरोपी केदार गुर्जर, राकेश और शुभम राजपूत पर केस दर्ज, फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी पर की थी परिजनों को लेकर अभद्र टिप्पणी

मंगलवार, 19 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। इंटरसिटी ट्रेवल्स Intercity travels अग्निकांड की भेंट चढ़े मासूम अनय जैन के माता पिता और उनके परिवार को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म पर अभद्र कमेंट्स comment करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने  FIR दर्ज की है। इसमें आरोपी केदार गुर्जर, राकेश और शुभम राजपूत द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से ऐसे संदेश प्रसारित किए गए जिन्हें समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 379/26 दर्ज कर लिया है। 
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। 
ये शर्मनाक टिप्पणी की थी
ये दिया था अभिषेक जैन ने आवेदन
फरियादी अभिषेक जैन पुत्र प्रकाशचन्द जैन उम्र 34 साल निवासी लक्ष्‌मीबाई रोड, शिवपुरी ने थाना उपस्थित आकर एक टाईप शुदा आवेदन पेश किया जिसका मजबून हस्व जैल है। प्रति श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना कोतवाली - शिवपुरी, विषय- बस में आग लगने की दुर्घटना में मेरे पुत्र स्वर्गीय अनय जैन की दुखद मृत्यु पर सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अभद एवं आपत्तिजनक, भड़काऊ टिप्पणियों (Comments) पर कानूनी कार्रवाई करने हेतु आवेदन। महोदय सविनय निवेदन है कि मैं प्रार्थी अभिषेक जैन पुत्र प्रकाशचन्द्र जैन उम्र 34 साल निवासी लक्ष्मीबाई रोड, शिवपुरी का रहने वाला हूँ। अत्यंत भारी मन, गहरे शोक और आक्रोश के साथ में यह आवेदन आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ। दिनांक 15.05.26 की रात्रि में तराना थाना क्षेत्रांतर्गत बस में आग लगने की अत्यंत भीषण और दर्दनाक दुर्घटना में मैंने अपने प्रिय पुत्र अनय जैन को हमेशा के लिए खो दिया है। इस भयानक हादसे और असमय हुई मृत्यु से मेरा पूरा परिवार पूरी तरह टूट चुका है, हमारा घर उजाड़ हो गया है और हम सभी गहरे सदमे में हैं परंतु, इस अत्यंत कठिन और संवेदनशील समय में कुछ विकृत मानसिकता वाले असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफर्म्स (जैसे-Facebook, Instagram,) पर इस दुखद हादसे और मेरे स्वर्गीय पुत्र अनय जैन को लेकर बेहद अभद, अपमानजनक, झूठी और अमर्यादित टिप्पणियां (Comments) की जा रही हैं, फेसबुक आईडी के धारक राकेश जी, केदार सिहं गुर्जर, इंस्टाग्राम आईडी के धारक शुभम राजपूत के द्वारा घटना की सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो पर अमर्यादित भड़काऊ टिप्पणी की है एवं कई तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर प्राप्त हो रहे है। इस तरह के कमेंट से हमारा परिवार, समस्त दिगंबर जैन समाज शिवपुरी, समस्त अग्रवाल समाज शिवपुरी एवं समस्त नागरिक गणों को अपमानित किया गया है एवं इस प्रकार के भड़काऊ भाषण से पूरे जैन समाज व अग्रवाल समाज के लोगों में उक्त कमेंट करने बाले फेसबुक व इंस्टाग्राम धारकों के विरुद्ध असंतोष पैदा हुआ है इस प्रकार के भड़काऊ भाषण देकर समाज को भड़काने की कोशिश की गई है, जिसकी वजह से किसी भी प्रकार के हादसे जन्म ले सकते हैं एवं इस प्रकार के भड़काऊ व उत्तेजक कमेंट्स से मेरे व मेरे परिवार व पूरे जैन समाज व अग्रवाल समाज की भावनाएं आहत हुई है। घटना की सोशल मीडिया पर डली हुई वीडियो पर जो कमेंट आ रहे है वह मेरे रिस्तेदार दिलीप जैन, संजय जैन व समाज के अन्य लोगों ने भी देखे है जिन लोगो ने भी मुझे इस प्रकार के अभद्र, भड़काऊ, आपत्तिजनक कमेंट के बारे में बताया है। संलग्न इस हृद‌यविदारक घटना पर अपमानजनक और अभद टिप्पणियां करने वाले मुख्य सोशल मीडिया अंकाउंट्स/प्रोफाइल जिनमें राकेश जी, केदार सिहं गुर्जर, शुभम राजपूत के स्क्रीन शॉट्स (Screenshots) इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न है। अतः आपसे हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है किः 1. एक पीड़ित और शोक संतप्त पिता की मानसिक वेदना को समझते हुए इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे तत्काल संज्ञान में लिया जाए। 2. संलग्न साक्ष्यों के आधार पर उन सोशल मीडिया अकाउंट धारकों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की उचित और कड़ी धाराओं के तहत तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। इस न्यायपूर्ण कार्य और त्वरित कार्रवाई के लिए मैं और मेरा पीड़ित परिवार आपका सदैव आभारी रहेगा। धन्यवाद। दिनांकः 18/05/2026 हस्ताक्षर अग्रेजी भवदीय अभिषेक जैन पुत्र प्रकाशचन्द जैन नि. लक्ष्मीबाई रोड, शिवपुरी मोबाइल नंबर: 9827075715 । उपरोक्त मजबून से धारा 353(2), 3(5) bns का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129