Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: बीजेपी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, विहिप नेता नरेश ओझा, अभिषेक जैन के निवास पर पहुंचे जताया शोक

मंगलवार, 19 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बीजेपी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, विहिप नेता नरेश ओझा सहित अनेक पदाधिकारी इंटरसिटी ट्रैवल्स अग्निकांड में अनय जैन को खोने वाले अभिषेक जैन के निवास पर पहुंचे। राकेश गुप्ता ने बताया कि विगत दिनों नेशनल हाईवे पर हुई भीषण बस दुर्घटना में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन जी के 4 वर्षीय मासूम पुत्र अनय के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। इस गहन शोक की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार से निवास पर पहुँचकर उन्हें संबल प्रदान किया तथा इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मासूम आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129