शिवपुरी। जिले को मिले दोनों नए कप्तान इन दिनों जनता की नजर बने हुए हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा लगातार नवाचार से सुर्खियों में आ गए हैं तो शिवपुरी एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया भी जिले के दौरे से लेकर जनता दरबार में जन से रूबरू होने के साथ साथ थानों के निरीक्षण कर रही हैं तो वहीं मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में उन्होंने बदलाव कर सभी को चौंका दिया है। यानि कि अब पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी में सरकार की मंशा वाली साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुना जाया करेगा।
इसकी शुरुआत का आज पहला दिन था और जो भी यहां आवेदन या शिकायतों को लेकर आया एसपी यांगचेन ने उसे गंभीरता से सुना। कुछ मामलों के तुरंत निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये तो कुछ फ्लोर टेस्ट से गुजरने के बाद अंजाम तक पहुंचेंगे। बता दें कि जनता से रूबरू होकर जिले में काम करने से बेहतर दूसरा कोई अच्छा काम नहीं इससे जन आवाज सीधे जिले के सदर के कानों तक आती है।
तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए
एस पी शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया ने जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन, शिकायत की सुनवाई की। आज की जनसुनवाई के दौरान कुल 100 से अधिक लोगों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखीं, प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को एसपी ने प्राथमिकता से लेते हुये तुरंत उचित कार्यवाही के लिये लोगों को विश्वास दिलाया। साथ ही
प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
स्टाफ को मिली चेतावनी
एसपी शिवपुरी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना है, लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी एवं लापरवाही बरतने बाले अधिकारियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले, सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, थाना प्रभारी फिजिकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें