Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष का हुआ नगर आगमन

रविवार, 17 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में सोमवार दिनांक 11मई को मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश मित्तल जी एवं अग्रवाल महिला महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मीना बंसल एवं कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता जी का शिवपुरी आगमन हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा  के अग्रसेन भवन पर एक  बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के  सम्माननीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। 
सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। मंच पर विराजमान सभी माननीय अतिथियों का शाल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष पी डी़ सिंघल ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी माननीय अतिथियों एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का अभिनंदन किया  और संस्था द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी आगे यह बताया कि शिवपुरी में समाज के लोग संस्था से अधिक से अधिक जुड़े जिसके कारण शिवपुरी जिले में सदस्य संख्या पूरे मध्यप्रदेश में सर्वाधिक संभव हो सकी और संस्था के एक निजी भवन की परिकल्पना भी पूर्ण हो सकी इसके लिए शिवपुरी के सभी समाज सेवी एवं सदस्य गण स्नेह एवं साधुवाद के पात्र हैं । मध्य पदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष एवं कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष ने भी अपने उद्बोधन में समाज को विशेष रूप से महिलाओं को संगठित व जागरूक रहने एवं सामाजिक कुरोतियो जिनमें प्री वेडिंग शूट एवं त्रयोदशी भोज आदि की व्यवस्था मिटानें पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री कैलाश मित्तल जी ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित सदस्यों एवं मातृ शक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया कि वे उन्हें सुनने के लिए रात्रि तक उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से अग्रवाल महासभा को संगठित करने का आह्वान किया और बताया कि जब तक हम संगठित नहीं रहेंगे हमारी सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है जबकि अग्रवाल समाज हरक्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। सबसे प्रमुख बात उन्होंने यह कही कि जब भी किसी अग्रवाल बंधुओं पर कोई अनावश्यक अत्याचार/परेशान करें तब उसकी सूचना हमें भेजें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। वे हमेशा समाज के सहयोग के लिए सजग है। अग्रवाल समाज की एकता और अखंडता ही हमारा प्रमुख ध्येय होना चहिए । कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मेघा -विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती मनीषा -सुनील मंगल द्वारा संस्था की सदस्यता ग्रहण की इसके लिए प्रांतीय अध्यक्षा ने उन्हें माला पहनकर सम्मानित किया ।बैठक का संचालन हमारे प्रांतीय उपमंत्री श्री तरुण अग्रवाल जी द्वारा बखूबी संपन्न किया गया व श्री सतीश अग्रवाल जी (सेवढ़ा बालों) द्वारा सभा समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता ,जिला अध्यक्ष निशा गुप्ता, जिला प्रभारी श्रीमती डॉली मित्तल, उपाध्यक्ष -श्रीमती साधना गोयल, श्रीमती शिखा बंसल , श्रीमती कमलेश जैन,जिला समन्वयक श्रीमती तनुजा गर्ग, जिला मंत्री श्रीमती सरिता गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्रीमती निर्मल अग्रवाल ,श्रीमती सुधा अग्रवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहनमधुर गुप्ता, प्रदेश उप महामंत्री श्री तरुण अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार बंसल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजकुमार मंगल , उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्री महेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रवीण गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद गुप्ता , प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ दिनेश जैन , श्री विष्णु गोयल एडवोकेट, श्री राजेश जैन, अभिषेक गुप्ता, श्रीमती कीर्ति अगवाल, कविता गुप्ता,अंजू मित्तल, रितु जैन , विनीता बंसल , संगीता जैन आदि  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129