Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं, बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर कोई बस नहीं चलेगी

रविवार, 17 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS  ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर कोई बस नहीं चलेगी। यदि बिना फिटनेस और परमिट के बस संचालित की जाती है, तो संबंधित बस संचालक के विरुद्ध कार्रवाही होगी और बस जप्ती की भी कार्यवाही की जाएगी।
आज शिवपुरी में दोपहर के समय थाना सुभाषपुरा अंतर्गत मुड़खेड़ा टोल से पहले यात्री बस में आगजनी की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी श्री आनंद सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम ने बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस में सुरक्षित बिठाकर ग्वालियर की ओर रवाना किया। कार्रवाई करते हुए बस को जप्त कर सुभाषपुरा थाना में रखा गया है। 
 फिटनेस और परमिट निरस्त करने के लिए ग्वालियर आरटीओ को पत्र लिखा गया है। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह को भी निर्देशित किया है। जिले में बसों की चेकिंग का अभियान लगातार जारी रहे। बिना फिटनेस और परमिट वाली बसों पर कार्यवाही की जाए। 
CM Madhya Pradesh 
#shivpuri













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129