Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कडेसरा की सुमन यादव सहित सतेरिया के गजराजा रावत के शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त

शुक्रवार, 22 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के प्रतिवेदन पर कारवाई करते हुए जिले के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसी क्रम में लोकशांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते श्रीमती सुमन यादव पत्नि आशाराम यादव निवासी ग्राम कडेसरा थाना तेदुआ जिला शिवपुरी (म.प्र.) के विरुद्ध थाना तेदुआ में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 110 बीएनएस इजाफा धारा 30 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध होने से अनावेदक के शस्त्र लायसेंस को निरस्त किया गया है। तो वहीं गजराजा सिंह पुत्र मंगल सिंह रावत निवासी सतेरिया थाना देहात जिला शिवपुरी (म.प्र.) के विरुद्ध थाना कोतवाली शिवपुरी में अप.क्रं. 326/26 धारा 109(1), 332(B), 296(A), 351(3), 115 (2), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीबद्ध होने से अनावेदक के शस्त्र लायसेंस को निरस्त कर दिया है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129