शिवपुरी। शिवपुरी में जीएसटी विभाग की सहायक आयुक्त जया शर्मा के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने पर कोतवाली पुलिस ने बदरवास के एक युवक पर एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई जीएसटी विभाग की सहायक आयुक्त की रिपोर्ट पर हुई है। युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकी, सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट डालने, एक करोड़ रुपए मांगने, रुपए नहीं देने पर लगातार बदनाम करने के आरोप हैं।
सहायक आयुक्त का कहना है कि पोस्ट डालने के संबंध में प्रदीप कुमार जाटव से पूछा तो वह मुझसे एक करोड़ रु. की मांग करने लगा। रुपए न देने पर उसने इसी प्रकार की पोस्ट डालने की धमकी दी। कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही तो प्रदीप कुमार जाटव ने मुझे झूठे हरिजन एक्ट व अन्य गंभीर अपराध में फंसाने की धमकी देकर डराया। प्रदीप जाटव द्वारा फोन व व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रुपयों की मांग की गई है। जीएसटी शिवपुरी की सहायक आयुक्त जया शर्मा ने 21 मई को सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी में बदरवास निवासी प्रदीप कुमार जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सहायक आयुक्त के मुताबिक 18 जुलाई 2029 को प्रदीप कुमार जाटव के परिचित का जीएसटी पंजीयन आवेदन निरस्त हो गया था। इसके बाद प्रदीप सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार अपमानजनक, असत्य, भ्रामक पोस्ट डालता रहा। वह उन्हें हत्यारिन, भ्रष्टाचारी जैसे शब्द लिख रहा है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें