शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय 22, 23 मई के प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। दोनों 23 को क्लास लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाएंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के अनुसार सिंधिया केंद्रीय योजनाओं पर अपने अनुभव और विचार कार्यकर्ताओं से साझा करेंगे तो वहीं खंडेलवाल संगठन की कार्य पद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। जाटव ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को शाम 7 बजे खंडेलवाल शिवपुरी पहुंचेंगे जबकि सिंधिया रात 11 बजे पहुंचेंगे। 23 मई को नक्षत्र गार्डन में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण में पहला सत्र सुबह 9 बजे से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रहेगा। दूसरे सत्र में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठन की कार्य पद्धति पर बात करेंगे।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें