जनता से सड़क पर उतरने का आह्वान
कांग्रेस नेताओं ने शिवपुरी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पानी, बिजली और खाद जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए अब घरों से बाहर निकलना होगा। शहर अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह ने कहा, "यह लड़ाई अब सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि शिवपुरी के हर उस नागरिक की है जो बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। जब तक जनता सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज नहीं कराएगी, यह बहरी सरकार और पक्षपाती प्रशासन नहीं जागेगा।"
कृत्रिम जल संकट की ग्राउंड रियलिटी
जलावर्धन योजना के पूरी तरह फेल होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने वीडियो साक्ष्यों का हवाला दिया। नेताओं ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा पूरे शहर की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। कई इलाकों में पाइपलाइन डालने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। नेताओं ने इसे 'प्रशासनिक भ्रष्टाचार' और 'कृत्रिम जल संकट' करार दिया, जिससे जनता भीषण गर्मी में टैंकर माफियाओं के भरोसे रहने को मजबूर है। नपा के इंजीनियर सचिन चौहान को पूरी जल व्यवस्था चौपट करने का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 8 साल से ये अधिकारी किसकी कृपा से लुट मचाये हुए है।
अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त जनताब्लाक कांग्रेस और जिला कमेटी के नेताओं ने पूर्व में कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापनों का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिना किसी सूचना के घंटों बिजली काटी जा रही है। रात के समय बार-बार बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का जीना मुहाल हो गया है।
किसानों को खाद की किल्लत
कांग्रेस ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस समय किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार उन्हें समय पर खाद उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।
प्रशासन के पक्षपात पर सवाल
कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में कलेक्टर से सिर्फ बीजेपी नेताओं की मुलाकात होने पर गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल खड़ा किया, "क्या जिले में अकेले बीजेपी नेता ही जनप्रतिनिधि हैं? क्या बाकी राजनीतिक दलों और विपक्ष का कोई अस्तित्व नहीं है?"
कांग्रेस की अगली रणनीति
प्रेस वार्ता के समापन पर प्रवक्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी कुछ दिनों के भीतर बिजली कटौती पर रोक नहीं लगी, पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ और किसानों को खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई, तो पूरी जिला कांग्रेस जनता को साथ लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी और बड़ा उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
पिछोर धरने पर हमला और कानून व्यवस्था का मुद्दा
हालिया वीडियो रिपोर्ट्स और स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, शिवपुरी के पिछोर में चल रहे कांग्रेस के शांतिपूर्ण धरने पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया था। जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग उठाई है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें