सीजेपी के फॉलोवर्स में 49% पाकिस्तान से
तेजिंदर बग्गा ने X पर एक ग्राफिक शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स में 49% पाकिस्तान से हैं। हालांकि तेजिंदर बग्गा ने यह डेटा कहां से लिया है, इसका जिक्र नहीं किया है लेकिन ग्राफिक के मुताबिक पाकिस्तान के बाद अमेरिका में रहने वाले लोग कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे बड़े फॉलोवर्स हैं। अमेरिका और बांग्लादेश के 14-14 फीसदी फॉलोवर्स हैं, जबकि भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब के क्रमशः 9 और 3-3-3 फीसदी फॉलोवर्स हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक
इससे पहले, कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ अकाउंट पर गुरुवार को रोक लगा दी गई। हालांकि इस पर रोक के कुछ ही देर बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक और हैंडल बना दिया गया। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, ‘‘इस बात की उम्मीद पहले से थी क्योंकि कल से हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिशें चल रही थीं। लेकिन सरकार का दाव उलटा पड़ गया है।’’ ‘कॉकरोच इज बैक’ एक्स हैंडल शुरू होने के करीब एक घंटे से कुछ देर बाद अपराह्न 3.40 बजे इसके फॉलोअर की संख्या 16,800 थी।कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी
दीपके के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ पर 2,01,000 फॉलोअर थे। यह पार्टी भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की इस टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई जिसमें उन्होंने वरिष्ठता की मांग कर रहे एक वकील से नाराजगी जताते हुए ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। प्रधान न्यायाधीश ने बाद में स्पष्टीकरण दिया था कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है और उनके बयान विशेष रूप से उन लोगों पर केंद्रित थे जो ‘फर्जी डिग्रियों’ के माध्यम से वकालत के पेशे में प्रवेश करते हैं। प्रधान न्यायाधीश की पहली टिप्पणी 15 मई को आई थी और एक दिन बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’सामने आई। यह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे नेताओं, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिलने लगा।
सीजेपी की इंस्टाग्राम पर धूम














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें