Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_shivpuri _डिफरेंट: शहर में ट्रैफिक सुधार की आस बढ़ी, शादियों में सड़कों पर जाम लगाने वाले भारी भरकम डीजे पर प्रतिबंध के आसार, पटाखा फोड़ बुलेट पर अंकुश की तैयारी, कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर एक्शन मोड में नजर आए

गुरुवार, 21 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में ट्रैफिक सुधार, शादियों में सड़कों पर जाम लगाने वाले भारी भरकम डीजे पर प्रतिबंध, सड़क पर आवारा मवेशी, पटाखा फोड़ बुलेट और नशे पर जल्द ही अंकुश देखने मिल सकता है। ये अभी विषय आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आहूत सद्भावना एवं संवर्धन समिति की बैठक में केंद्र बिंदु रहे। बैठक आगामी त्यौहार को लेकर बुलाई गई थी लेकिन शहर के विभिन्न संगठन, व्यापारिक ईकाई के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के समक्ष इन विषयों को जोरदार ढंग से उठाया। आइए एक एक बिंदु को समझिए।
एक नहीं कई सदस्य बोले, तीसरी पारी में रणवीर नाकाम, ट्रैफिक व्यवस्था फेल
समिति के सदस्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल, पूर्व पार्षद वीरेंद्र शिवहरे, विपिन शुक्ला सहित अन्य सदस्यों ने बैठक में बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था खराब है, बाजार के लगभग रास्तों पर जाम के हालात हैं। विजय चौकसे ने कहा बाजार में अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम होता है। इस पर एसपी यांगचेन ने कहा कि हम सुधार कर रहे हैं लेकिन पुलिस अकेली ट्रैफिक के लिए जिम्मेदार नहीं सहयोग भी मिलना चाहिए उनका इशारा नगर पालिका की तरफ था। हालाकि जिले की तस्वीर बदलने प्रयासरत कलेक्टर अर्पित ने कहा रणवीर कमजोर क्यों पड़ रहे हो, सुधार कीजिए।
पटाखा फोड़ बुलेट पर अंकुश लगे
सदस्य गणों ने नगर में पटाखा फोड़ बुलेट पर अंकुश लगाने की मांग की। एसपी को बताया कि रणवीर पहले इन बुलेट को पकड़ चुके हैं फिर कारवाई की जाए।
शादियों में सड़कों पर जाम लगाने वाले भारी भरकम डीजे पर प्रतिबंध के आसार!
अगर सबकुछ ठीक रहा और जनता ने जोरदार मांग उठाई तो कलेक्टर अर्पित वर्मा डीजे के बड़े बड़े ट्रक ट्रोला पर रोक लगाने की तैयारी में हैं। सदस्यों ने बड़े डीजे, उसके साथ बड़ी बड़ी लाइट्स से जाम के साथ तेज आवाज में हार्ट अटैक की संभावना व्यक्त की जिस पर कलेक्टर ने कहा कि आवाज मापक यंत्र नहीं है, नियम सभी को पता है लेकिन फिर भी कोई पालन नहीं करता इसलिए हम डीजे पर प्रतिबंध लगाने तैयार हैं। जल्द ही डीजे संचालकों की बैठक भी ली जाएगी। इसके बाद जो भी प्रयोग करेगा डीजे राजसात होंगे। बता दें कि पूर्व में शिवपुरी ने बड़े डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था जो समय के साथ अधिकारियों के बदलने पर फिर से पैर पसार लिए हैं। जिनका एक मात्र हल उन पर प्रतिबंध है।
आवारा मवेशी पर रोक
नगर की सड़कों से आवारा मवेशी हटाए जाने को लेकर कलेक्टर ने एक दिन पूर्व भी निर्देश दिए है और आज भी कहा कि अभियान चलाया जाएगा।
विहिप नेता नरेश झा ने कहा नशे पर नकेल आवश्यक
विहिप नेता नरेश झा, वीरेंद्र शिवहरे, हरभजन सिंह, वीरेंद्र भुल्ले आदि ने नशे पर रोक लगाने की मांग की। एसपी यांगचेन ने कहा हमारी कारवाई लगातार जारी रहेगी।
ताज़िया निकलते समय प्रभावित न हो बिजली सप्लाई 
वरिष्ठ पत्रकार अनुपम शुक्ला ने कहा कि नगर ने ताजिया विसर्जन के दौरान अक्सर बिजली के तार प्रभावित होते है जिससे पॉवर कट होता है। इस पर ए डी एम दिनेश चन्द्र शुक्ला ने बिजली कंपनी के ए ई बघेल से इस विषय को ध्यान में रखने की बात कही। बैठक में कलेक्टर, एसपी, ए डी एम के अलावा एसडीएम आनंद राजावत, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़, देहात थाना प्रभारी विकास यादव, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव, डूडा अधिकारी सौरभ गौड आदि मौजूद थे। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129