*भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद ने आदिवासी बस्ती सतनबाड़ा में जरूरतमंदों को वितरित की आवश्याक सामग्री
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद द्वारा इस भीषण गर्मी के मौसम में भी अपने सेवा कार्य को सतत जारी रखा है जिसमें सेवा प्रकल्प के तहत सेवा गतिविधि करने के लिए संस्था पदाधिकारी व सदस्य सतनबाड़ा स्थित आदिवासी बस्ती पहुंचे जहां गरीब जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें आवश्यक रूप से जरूरी शिक्षण सामग्री स्टेशनरी, कपड़े, फल एवं गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करते हुए शरबत का वितरण किया गया।
भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद अध्यक्ष डॉ राजेंद्र पवैया, सचिव अमित गोयल व कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सेवा ही भारत विकास परिषद का मूल मंत्र है, इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए शाखा विवेकानंद के द्वारा गत दिवस सेवा प्रकल्प के तहत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र सतनबाड़ा पहुंचकर सेवा गतिविधि की गई। इस दौरान यहां कार्यक्रम संयोजक निशित गोयल एवं अभिषेक अग्रवाल (बजरंग ट्रेडर्स) के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति में नगर समन्वयक भारत विकास परिषद नीरज अग्रवाल के आतिथ्य में सेवा कार्य स्वरूप आदिवासी बच्चों को जरूरी सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही यहां सेवा के रूप में आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए स्टेशनरी सामग्री सहित आवश्यक कपड़े, फल एवं गर्मी के मौसम में रात प्रदान करते हुए शरबत का वितरण किया गया। सैकड़ों बच्चों और उनके अभिभावकों को यह सामग्री एक-एक कर प्रदाय की गई। इस सेवा गतिविधि स्वरूप सेवा कार्य के पश्चात खेरे वाले हनुमान जी के दर्शन एवं सहभोज किया गया जबकि बच्चों के लिए मनोरंजन व आत्मीय मिलन कार्यक्रम स्थानीय एबी रोड स्थित तोमर होटल, सतनवाड़ा पर किया गया। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा टीम 2026-27 की इस सेवा गतिविधि में फतेह सिंह अध्यापक जो कि आदिवासी बच्चों को पढ़ाते हैं इनके मेहनत से काफी बच्चे नवोदय में भी अध्ययनरत है उन्हें कार्यक्रम का अतिथि बनाया गया जिनके मार्गदर्शन में सहरिया आदिवासी बच्चों को कॉपी किताबें कपड़े फल वितरण किया गया तथा जो बच्चे पाठशाला में पढऩा नहीं चाहते, उन्हें भी शिक्षा के लिए प्रोत्साहन हेतु समझाया गया व उनके माता-पिता को बताया गया कि आज के दौरन में बच्चों के लिए पढऩा कितना जरूरी है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी द्वारा परिषद के सभी सदस्यों ने पूर्ण संख्या में भाग लेकर सहयोग देकर कर कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया गया। कार्यक्रम समापन पर सभी के प्रति आभार प्रदर्शन संस्था सचिव अमित गोयल के द्वारा व्यक्त किया गया।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें