Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, चक्का जाम की चेतावनी, भोपाल से आता है आदेश, ग्रामीणों की हो रही नींद हराम

मंगलवार, 19 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
सोनू सेन अमोला
अमोला। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग पहले ही बेहाल हैं, वहीं रात में हो रही कटौती ने लोगों की नींद तक छीन ली है। पिछले तीन दिनों से “लोड शेडिंग” के नाम पर रात में बिजली बंद की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह व्यवस्था भोपाल स्तर से संचालित हो रही है और स्थानीय अधिकारियों को आदेश का पालन करना पड़ता है। अमोला और सिरसौद क्षेत्र में लगातार हो रही कटौती से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रात भर बिजली बंद रहने से उमस और गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। किसानों और छोटे व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
21 मई को चक्का जाम की चेतावनी
लगातार बिजली कटौती को लेकर अब ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। सिरसौद गांव के सरपंच अतर सिंह लोधी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इसी तरह बिजली कटौती जारी रही तो 21 मई को सुबह 9 बजे सिरसौद-पिछोर सड़क पर चक्का जाम किया जाएगा।
अधिकारियों का पक्ष
इस संबंध में सहायक यंत्री अखलेश सिंह ने बताया—
“यह लोड शेडिंग जबलपुर स्तर से संचालित हो रही है। इसमें हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। तीन जिलों में एक साथ लोड शेडिंग की जा रही है। यह व्यवस्था कब तक चलेगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।”













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129