Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिक्षा जगत के अनुभवी, मिलनसार दीपक पाण्डेय को मिली परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की जिम्मेदारी

बुधवार, 27 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिक्षा जगत के अनुभवी, मिलनसार दीपक पाण्डेय को परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल बनाया गया है। बता दें कि श्री पाण्डेय शिवपुरी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी व संभाग के पूर्व संयुक्त संचालक शिक्षा रहे हैं और उन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया है। उनकी नियुक्ति की खबर से उनके चाहने वालों का रक्त संचार हुआ है। सभी ने पाण्डेय को परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दी हैं। 
-ईमानदार छवि और कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहे हैं पाण्डेय, शिवपुरी के नरवर के मूल निवासी हैं 
 विवादों और आरोपों से परे सहज,सरल और संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में शिवपुरी पदस्थ रहे तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी व संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा ग्वालियर संभाग दीपक पाण्डेय जो वर्तमान में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में कार्यरत थे उन्हें विभाग ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल में परीक्षा नियंत्रक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।बता दें कि पाण्डेय शिवपुरी के अलावा संभाग के मुरैना, ग्वालियर में जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा महा विद्यालय ग्वालियर के प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पद पर काबिज रह चुके हैं। उन्हें माशिमं का परीक्षा नियंत्रक बनाए जाने पर शिवपुरी के शिक्षक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है जिनमें शिक्षक नेता राजेंद्र पिपलौदा,कौशल गौतम,नीरज सरैया, स्नेह सिंह रघुवंशी, विपिन पचौरी, अरविंद सरैया, प्रदीप अवस्थी, कुल्लू भार्गव,उमेश करारे, राजकुमार सरैया,पवन अवस्थी, सुनील वर्मा, मनोज खत्री, वीरेन्द्र शिवहरे,भरत धाकड़, गोविंद अवस्थी आदि शामिल हैं।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129