उसके बाद की कहानी कोलारस की हम ऊपर लिख चुके हैं लेकिन आज फिर ये कहानी दोहराने के पीछे नगर का पेयजल संकट है जिसे देखने के बाद उनकी धर्मपत्नी विभा रघुवंशी ने निशुल्क पेयजल वितरण के लिए टैंकर चलाने की घोषणा की है। जैसा कि सभी जानते है कि वीरेंद्र जी ने सीधी राजनीति से तौबा कर ली लेकिन अब उनकी पत्नी फिलहाल जनसेवा के मकसद से पानी वितरण की शुरुआत करने वाली है। उन्हें आगे राजनीति करनी है हम इससे इनकार नहीं करते लेकिन फिलहाल जब नगर के जिम्मेदार विधायक और नपाध्यक्ष भूमिगत प्राय है ऐसे में एक महिला होने के बाद भी अपने पति की तरह जज्बा दिखाने का काम विभाजी ने किया है उन्हें धमाका न्यूज शिवपुरी की तरफ से सेल्यूट।
दूसरी आवाज बने सुरेन्द्र शर्मा
एक तरफ जिनसे उम्मीद है वे चुप हैं तो दूसरी तरफ अब तक हर गंभीर विषय पर आवाज उठाते आए बीजेपी के प्रखर नेता सुरेन्द्र शर्मा ने भी नगर के जल संकट को लेकर किसी अधिकारी से बातचीत का वीडियो वायरल किया है। कुल मिलाकर संकट में ये दायित्व न सिर्फ कलेक्टर, नपा का है बल्कि राजनेता भी इसमें सहयोग करेंगे तो बात बन सकती है।
आज शाम से शुरू हुई जल सेवा
शिवपुरी शहर की गंभीर जल समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की धर्मपत्नी श्रीमती विभा रघुवंशी आज शाम 7.30 बजे से शिवपुरी शहर की पानी की समस्या से निजात पाने के लिए टैंकर सेवा शुरू करने जा रही हैं। ज्ञात हो कि पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी एकबार इसी प्रकार की जलसेवा शिवपुरी की जनता की थी। अब इसी सेवा को उनकी धर्म पत्नी विभा रघुवंशी आगे बढ़ाने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने कहा है कि हमारा एक मात्र मकसद है कि ऐसी परेशानी की स्थिति में हम जल प्रदाय सेवा करेंगे और जहां अति आवश्यकता होगी वहां निशुल्क टैंकर भेजेंगे। इसके लिए आज से ही ये निशुल्क जल सेवा शुरू की जाएगी।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें