शिवपुरी, 21 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक में कहा कि त्यौहार आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का प्रतीक है। सभी त्यौहार शांति के साथ मनाए जाएं इसमें समाज के प्रबुद्धजनों की भी भूमिका होती है।
बैठक में आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा एवं मोहर्रम के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से अपील की गई।
शहर की समस्त मस्जिदों, ईदगाह, कार्यक्रम स्थलों और जुलूस के रास्तों पर विशेष साफ-सफाई रखने तथा सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया है। त्योहार के दौरान विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहे, इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें और किसी भी तकनीकी समस्या के लिए तैयारी रखें।
बैठक में त्योहारों और जुलूस के दौरान बजने वाले तेज ध्वनि के बड़े वाले डीजे को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक आवाज वाले डीजे के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था
नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। इसके साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था का इंतजाम रहे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें