Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: केशव गौशाला खोरघर पर जन सहयोग से कराया गौ सेवक के लिए एक आवास कक्ष, शौचालय स्नान ग्रह, बाउंड्री, शेड का निर्माण, फिर सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ हुआ गौ पूजन, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन

सोमवार, 25 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर से 14 किलोमीटर दूर खोरघार ग्राम जिला शिवपुरी स्थित "गौशाला को 25 साल पूरे हो गए हैं। इसी अवसर पर शहर से दूर रमणीक स्थल केशव गौशाला खोरघर पर जन सहयोग से कुछ निर्माण कार्य कराए गए हैं। इनमें गौ सेवक के लिए एक आवास कक्ष, शौचालय, स्नान ग्रह, बाउंड्री, शेड का निर्माण जन सहयोग से कराया गया है। ये कार्य पूर्ण होने की खुशी में इस उपलक्ष में सत्यनारायण भगवान की कथा, गौ पूजन, कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
कथा के मुख्य यजमान शिवपुरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री सुमित जी गुप्ता अपने सपरिवार शामिल हुए। साथ ही गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री डॉक्टर मैथिली शरण मिश्रा जी गौशाला के कोषाध्यक्ष श्री गोपाल जैमिनी जी गौशाला के सदस्य विनोद गुप्ता ,शिशिर गोयल, पाठक जी, सौरभ जैन, रमेश अग्रवाल जी, अमित गोयल एवं महिला सदस्य निकिता गुप्ता, रानी गोयल, निधि गोयल, बबीता अग्रवाल, योगिता गुप्ता, श्रीमती सौरभ जैन एवं  लुधावली गौशाला, प्रवीण गुप्ता, विवेक गुप्ता, श्री गोविंद जी बंसल आदि सदस्य उपस्थित रहे। गौशाला पर दो सदस्य श्रीमति निकिता विनोद गुप्ता और श्री सौरभ जैन जी की पुत्री का जन्म दिवस की मनाया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से गौशाला में अपना जन्म दिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने की अपील की। गौशाला पर अभी 12 बाई 90 का एक नया शेड का निर्माण कार्य चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129