#धमाका_डिफरेंट: सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक और खतरनाक मिसाल सामने आई, देखिए video
delhi दिल्ली। सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक और खतरनाक मिसाल सामने आई है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती बाइक पर स्टंट करते दिख रहे हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में ये स्टंट जानलेवा साबित होता है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और ऐसे खतरनाक रील बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा होता है, जबकि उसके पीछे एक युवती बैठी होती है. युवक अचानक बाइक का आगे का पहिया हवा में उठा देता है और बाइक को एक पहिए पर कई मीटर तक चलाता है. युवती पीछे बैठी किसी तरह संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती है। लेकिन जैसे ही युवक बाइक को वापस नीचे लाने की कोशिश करता है, बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है. दोनों जोरदार तरीके से सड़क पर गिर जाते हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी हादसे का शिकार हो जाती है.यह वीडियो x हैडल पर मौजूद है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें