शिवपुरी। जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिनांक 26 मई 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शिवपुरी में कैंपस ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कैंपस ड्राइव कृषि एवं औद्योगिक मशीनरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी जॉन डीयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित की गई, जिसमें संस्थान की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के अंतिम वर्ष तथा पूर्व में उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कैंपस ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर अपनी तकनीकी दक्षता, व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया तथा चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार में सक्रिय सहभागिता निभाई।
संस्था के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यार्थियों को जॉन डीयर जैसी अग्रणी कंपनी में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह कैंपस ड्राइव संस्थान में उद्योग एवं शिक्षा के मध्य बेहतर समन्वय तथा विद्यार्थियों की तकनीकी एवं व्यवहारिक तैयारी का प्रमाण है। भविष्य में भी इस प्रकार के कैंपस ड्राइव आयोजित किए जाने की संभावना है।
कैंपस ड्राइव के सफल आयोजन हेतु संस्था के प्राचार्य, प्रभारी टी.पी.ओ., समस्त फैकल्टी एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्ण समर्पण एवं मेहनत से कार्य किया गया।
वर्तमान में संस्थान में 10वीं के अंकों के आधार पर प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया संचालित है। प्रथम राउंड पंजीयन की अंतिम तिथि 29 मई निर्धारित है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9479815947, 9425716018, 8982520726 अथवा संस्था कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें