Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, शिवपुरी में फूटा गुस्सा

सोमवार, 25 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के मुख्य जिला संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि
​NEET धांधली और पेपर लीक के कारण डिप्रेशन में आकर
जान गंवाने वाले होनहार छात्रों को कल रविवार रात 8:00 बजे 'राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन' और शिवपुरी के नागरिकों ने चौराहे पर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने ताली बजाकर इस लचर व्यवस्था के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताया।
आज जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर ये बड़ी मांगें उठाई गईं:
​1️⃣ परीक्षा में नाकाम रहने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें।
2️⃣ PM मोदी जी 'मन की बात' में आकर देश के करोड़ों परेशान छात्रों और अभिभावकों को न्याय का भरोसा दें।
3️⃣ भर्ती का यह सिस्टम सुधरे— जहाँ भर्ती आज निकलती है, पेपर कब होगा पता नहीं, रिजल्ट 3 साल बाद आता है और जॉइनिंग मिलने में 5 साल लग जाते हैं! एक नौकरी के चक्कर में युवा की पूरी जवानी खत्म हो जाती है। इस कछुआ चाल व्यवस्था को तुरंत बदला जाए।
4️⃣ पीड़ित परिवारों को पूरा न्याय और आर्थिक-मानसिक संबल मिले।
​7-8 सालों में 70 से ज्यादा पेपर लीक होना और एक नौकरी के लिए सालों-साल भटकाना अब बर्दाश्त के बाहर है। युवाओं को न्याय दो!













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129