यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता का परिणाम प्रतीत होती है। जब परिजन अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए गुहार लगा रहे थे, तब जिम्मेदार लोगों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अक्षम्य है।
मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषी बस ऑपरेटर और लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में संचालित यात्री बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था की विशेष जांच भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी पीड़ा न सहनी पड़े।
दुःख की इस घड़ी में मैं एवं समस्त शिवपुरी परिवार शोकाकुल जैन परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मासूम अनय की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
#Collector Shivpuri
#इंटरसिटी













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें