Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: संगठन विस्तार से संगठन का कार्य और कार्यकर्ता का विकास होता है: प्रकाश चंद्र अग्रवाल

रविवार, 17 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत की आंचलिक बैठक सम्पन्न
शिवपुरी। लघु उद्योग भारती का ध्येय राष्ट्र हित सर्वोपरि है, सदस्यता का विस्तार संगठन का मुख्य लक्ष्य है, लघु उद्योग भारती की शिवपुरी में आयोजित मध्य भारत प्रांत की आंचलिक बैठक को संबोधित करते हुए उक्त वक्तव्य लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने दिया। प्रकाश चंद्र जी ने कहा कि मप्र को अपनी सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने लिए अभियान चलाकर, आंचलिक बैठक, जिला बैठक समय समय पर करनी होंगी, संगठन विस्तार से संगठन का कार्य और कार्यकर्ता का विकास होता है।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मप्र के प्रभारी ताराचंद गोयल जी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती नहीं होती तो हमारा जीएसटी सफल नहीं होता, भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी में लघु उद्योग भारती के प्रयासों की सराहना की। लघु उद्योग भारती के सदस्य समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करते है, पदाधिकारी संगठन में बैठक करें, चर्चा करे प्रवास करें, आगे की नयी टीम तैयार करें, प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र तक इकाई खाड़ी हो यहीं संगठन का अंतिम लक्ष्य है।
बैठक में शामिल हुए मध्य भारत प्रांत के प्रचारक विमल जी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मई- जून का माह का समय संघ के सभी संगठनों में प्रशिक्षण का होता हैं, कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता हैं जिससे संघ का कार्य बड़ा होता है।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि अंचल की बैठकों का उद्देश्य औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, कहीं ना कहीं कोई बिंदु है विषय है जो हमे जोड़ने का काम करते है, उद्योग हित राष्ट्र हित य़ह हेतु है लघु उद्योग भारती का है यहीं बिंदु हमे जोड़ता है जिसके लिए हम एकत्रित हुए है..श्री मिश्रा ने कहा कि सदस्यता वृद्धि और कार्य की निरन्तरता..जो भी स्वरूप परिवर्तन कर रहा है निर्माण में लगी हुई छोटी सी इकाई का उद्यमी हमारा सदस्य हो सकता है सदस्यता ही संगठन के प्रभावी होने का मापदंड है।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी जी ने एमएसएमई पॉलिसी पर बोलते हुए कहा कि संगठन ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ विमर्श करके सोलर में सब्सिडी, वेयर हाउसिंग हाउस में 3 प्रतिशत का सिक्योरिटी 1 प्रतिशत कर दिया, फायर एनओसी में छूट बढ़ाए जाने पर बातचीत जारी है, फैक्ट्री एक्ट में मजदूर की संख्या 20 के बाद लेना पड़ेगा, उद्यमियों से जुड़ी वर्कशॉप राज्य और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर कर रहे हैं, उद्योग को सब्सिडी सिंगल क्लिक पर बिना परीक्षण मिल रहीं है, फैक्ट्री में मजदूर की आकस्मिक मृत्यु पर धारा 304 के स्थान पर पुलिस जाँच के बाद 304 A कर दिया गया, CGTMS (लॉन गारन्टी योजना) में ब्याज की राशि को 2 प्रतिशत कम करके से 0.3 प्रतिशत कर दिया, उद्यमियों को 20 लाख के लॉन तत्काल स्वीकृत हो यह लघु भारती के प्रयास से हुआ।
मध्य भारत प्रांत की सचिव रश्मि गुर्जर ने मध्य भारत प्रांत की महिला इकाई एवं महिला उद्यमियों की गतिविधियों को संगठन के सामने रखा।
लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत के महामन्त्री विनोद नायर ने मध्य भारत की आगामी लक्ष्य को संगठन के सामने रखा।
कार्यक्रम का संचालन मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर ने किया आभार प्रदर्शन शिवपुरी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने किया।
मध्य भारत प्रांत की बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोहर काले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष मितेश लोकवानी, उपाध्यक्ष ईश अरोड़ा,महामन्त्री नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला इकाई शुभा कामऋषि
 राकेश अवस्थी, शेखर दुधाड़े, रश्मि अग्रवाल, मीता वाधावा, राकेश जैन आमोल, मनोज जैन, विष्णु गोयल प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक में भोपाल, हरदा, विदिशा, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, डबरा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, ग्वालियर, गुना, मुरैना, ग्वालियर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129