Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: गोवा कैसीनो का video vairal, दावा प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश का है VIDEO

बुधवार, 27 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। आज की ये खबर vairal video से जुड़ी हुई है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि गोवा के केसिनो के एक वीडियो में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी नजर आ रहे हैं। हालाकि धमाका न्यूज शिवपुरी ऐसी किसी बात की पुष्टि और समर्थन नहीं करता क्योंकि AI युग में कुछ भी असंभव नहीं। खैर आगे बताते हैं गोवा के कैसीनो से सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर मध्य प्रदेश के शिवपुरी की राजनीति में धमाका कर दिया है। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी सोशल मीडिया में चर्चा के केंद्र में हैं। वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिनेश एक कैसीनो टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पास में शराब का गिलास नजर आने और मंच पर डांस प्रस्तुति के बीच उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया में कुछ लोग इसे निजी जीवन और व्यक्तिगत पसंद का मामला बता रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो जनप्रतिनिधियों के परिवारों के सार्वजनिक आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के परिवार को भी सामाजिक जिम्मेदारी और संयम का संदेश देना चाहिए। इस पूरे विवाद को इसलिए भी ज्यादा तूल मिल रहा है क्योंकि हाल के दिनों में दिनेश लोधी पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। करैरा थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर लगने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसी घटनाक्रम के दौरान विधायक प्रीतम लोधी और एक पुलिस अधिकारी के बीच विवाद की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में रही थी। अब गोवा का यह वायरल वीडियो दिनेश को फिर से चर्चा में ले आया है। विपक्षी खेमे के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी सवाल उठा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों के परिवार की सार्वजनिक छवि क्या संदेश देती है।  सियासत में अक्सर कहा जाता है कि पद केवल व्यक्ति का नहीं होता, उसकी छवि पूरे परिवार और समर्थकों तक जाती है। ऐसे में सवाल केवल एक वीडियो का नहीं, बल्कि उस सार्वजनिक संदेश का भी है जो जनता तक पहुंचता है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129