लेखनी और समाजसेवा का हुआ सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा:
समाज और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय व अनुकरणीय योगदान के लिए पत्रकार अशोक कोचेटा जी को "वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री जयकिशन शर्मा पत्रकारिता सम्मान 2026" से नवाजा गया।
रमेश चंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष, अपना घर आश्रम):
बेसहारा, लावारिस, और अनाथ लोगों (प्रभुजी) की नि:स्वार्थ सेवा करने तथा उन्हें आश्रम में नया जीवन देने के उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 'अपना घर आश्रम' शिवपुरी के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र अग्रवाल का भी विशेष सम्मान किया गया। उनके साथ राजेंद्र गुप्ता, एस के एस चौहान भी मौजूद थे।
सिद्धांतों की पत्रकारिता के स्तंभ थे जयकिशन शर्मा
समारोह में जयकिशन के साथ पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला मामा, वीरेंद्र भुल्ले, मुकेश जैन सहित उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय जयकिशन शर्मा के जीवन और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वे न केवल अपनी तेज-तर्रार लेखनी और कलम के धनी थे, बल्कि पत्रकारों के समूह को कुशल नेतृत्व देने में भी माहिर थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही आज शिवपुरी की पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई है।
कार्यक्रम में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्नलिखित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे:
डॉ. राघवेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश योग आयोग - मुख्य अतिथि), श्री जसमंत जाटव (भाजपा जिलाध्यक्ष, शिवपुरी), श्री कैलाश कुशवाहा (विधायक, पोहरी), श्री राजू बाथम (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा), श्री सुरेंद्र शर्मा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री धैर्यवर्धन शर्मा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता, योगेन्द्र बंटी, प्रमोद भार्गव (वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार), श्री अनुपम शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार), विपिन शुक्ला मामा का धमाका चीफ एडिटर, वीरेंद्र भुल्ले, मुकेश जैन, योगेंद्र जैन, रणजीत गुप्ता, अतुल गौड, विजय चौकसे, रसीद खान, जैकी खान, राजू यादव, मणिकांत शर्मा, संजय ढींगरा, विजय बिंदास, किरण शर्मा, राजू शर्मा आदि मौजूद थे। कुशल संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने किया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें