#धमाका_बड़ी_खबर: शहर के राजेश्वरी रोड पर फूंकी डीपी बदलने के आधे घंटे बाद भड़क उठी डीपी में आग, नतीजा 2 दिन 1 रात गुल रही बिजली, मेंटिनेंस की खुली पोल, देखिए video
shivpuri शिवपुरी। शहर के राजेश्वरी रोड स्थित राजेंद्र ब्रदर्स के पास वाली बिजली डीपी में बीती रात जोरदार आग लग गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। व्यवसाई राजेंद्र गोयल ने मामले की जानकारी बिजली कम्पनी को देकर बिजली बंद करवाई और फिर साथियों के साथ मिलकर आग बुझाने की शुरुआत की। बता दें कि इसके बाद पूरी रात से लेकर शुक्रवार और शनिवार को 2 दिन इससे जुड़े इलाके की बिजली गुल रही। खास बात ये है कि गुरुवार को ये डीपी फुक गई थी जिसे शुक्रवार की शाम तक बिजली कंपनी ने बदला और देर रात बिजली चालू की लेकिन आधे घंटे के अंदर ही डीपी धूं धूं करके जल उठी। इसके बाद शनिवार की शाम को बिजली की सप्लाई की जा सकी है।
चोरों को रोकने में नाकाम, कटौती हुई मजबूरी
लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी नगर में बिजली चोरी रोकने में नाकाम है जिसकी भरपाई वह इनामदार उपभोक्ताओं से करती है। नतीजे में घोषित कटौती मेंटिनेंस के नाम पर करती है और ये मेंटिनेंस कैसा होता है इसकी नजीर ये जलती हुई डीपी है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें