ऋषि शर्मा के साथ ओजस्व शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। जिले में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण शिवपुरी में भी मोहन मेडिकल स्टोर सहित अन्य मेडिकल स्टोर बंद रहे। केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट और अवैध बिक्री को छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा खतरा बताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसके पहले सभी व्यवसाई एकत्रित होकर माधव चौक पहुंचे।नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गए यहां ए डी एम दिनेश चन्द्र शुक्ला को ज्ञापन भेंट किया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ सीपी गोयल, दिनेश गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, गोपाल, अनिल सांड, देवांशमेडिकल संचालक सहित अनेक दवा विक्रेता शामिल थे।
हड़ताल से जुड़े मुख्य बिंदु, कारण:
ई-फार्मेसी, ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और भारी डिस्काउंट का विरोध।
हड़ताल का दायरा:
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर संपूर्ण जिले में केमिस्टों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
ज्ञापन:
एसोसिएशन ने मांग की है कि ऑनलाइन माध्यमों से बिना वैध पर्चे के हो रही दवाओं की होम डिलीवरी पर रोक लगाई जाए।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें