अब इन कर्मचारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी
जारी आदेश के मुताबिक, अब तक केवल स्कूलों तक सीमित रहने वाली ई-अटेंडेंस व्यवस्था का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले:
* डीपीसी (DPC) कार्यालय के समस्त शासकीय कर्मचारी
* बीआरसी (BRC) कार्यालय का पूरा स्टाफ
* डाइट (DIET) जैसे सभी प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोकसेवक
अब इन सभी कार्यालयों और संस्थानों के शासकीय अमले को 'हमारे शिक्षक प्रणाली' (Hamare Shikshak App) के माध्यम से अपनी रोज की उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करनी होगी।
आदेश के प्रमुख बिंदु और नियम
* पुरानी व्यवस्था का विस्तार:
संचालनालय के पत्र क्रमांक/अकादमिक/ह.शि./2025/1074 दिनांक 20.06.2025 के निर्देशों के क्रम में इस दायरे को बढ़ाया गया है।
* अवकाश भी ऐप से: कर्मचारियों को न केवल उपस्थिति, बल्कि अपने अवकाश (Leave) भी इसी 'हमारे शिक्षक प्रणाली' पोर्टल या ऐप के माध्यम से ही दर्ज कराने होंगे।
* अधिकारियों को कड़े निर्देश: राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह और लोक शिक्षण मध्य प्रदेश के आयुक्त अभिषेक सिंह द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में साफ कहा गया है कि सभी कार्यालय और संस्थान प्रमुख अपने अधीन काम करने वाले शत-प्रतिशत कर्मचारियों को ऐप पर ऑनबोर्ड (रजिस्टर्ड) कराना सुनिश्चित करें।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें