शिवपुरी, 04 जून 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खाद्य विभाग द्वारा शहर में व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से घरेलू उपयोग के 20 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
खाद्य विभाग के दल द्वारा माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड, नवीन बस स्टैंड एवं ए.बी. रोड क्षेत्र स्थित 10 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के अंतर्गत जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच की गई उनमें ए.बी. रोड स्थित क्वालिटी होटल, गैलेक्सी होटल, गुरुद्वारा चौक स्थित जैन समोसा एवं पवन करन टी स्टॉल, माधव चौक स्थित तोताराम टी स्टॉल, राजा टी स्टॉल, पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा होटल एवं रेस्टोरेंट, जय गुरुदेव होटल एवं रेस्टोरेंट, पोहारी बस स्टैंड स्थित सांवरिया होटल एवं रेस्टोरेंट, चौधरी होटल एवं रेस्टोरेंट शामिल है। जांच के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अभियान निरंतर जारी रहेगा
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश हैं। भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त दल ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त दल द्वारा की गई। कार्रवाई में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री जसराम जाटव, नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह तोमर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जगदीप सिंह सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें