#धमाका_बड़ी_खबर: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मड़ीखेड़ा की खराब मोटर दुरुस्त करने भेजे किर्लोस्कर कंपनी पुणे से दो इंजीनियर, मोटर ठीक, अब भरेंगी शहर की टंकियां
शिवपुरी। नगर में जल संकट और मड़ीखेड़ा पेयजल परियोजना को सुनियोजित ढंग से फेल किए जाने के आरोपों के बीच गुरुवार को अच्छी खबर सामने आई है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के अनुसार अब नगर में पेयजल की नियमित सप्लाई संभव होगी। इसके पीछे उन्होंने केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों की जानकारी दी। नपाध्यक्ष ने धमाका न्यूज शिवपुरी को बताया कि आज श्रीमंत महाराज साहब के सहयोग से हमारी मड़ीखेड़ा डेम स्थित इंटकवेल और सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट की मोटर सही हो गई हैं। इन मोटर को ठीक करने के लिए केन्द्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किर्लोस्कर कंपनी पुणे से दो इंजीनियर शिवपुरी भेजे गए थे जिन्होंने सारी मोटरों का मुआयना किया। फिर यहां रहकर आज दोनों मोटरों को टेस्टिंग करने हेतु चला दी है व मोटरों का अच्छे से मेंटिनेंस के लिए नपा के इंजीनियरों को भी गाइड किया। नपाध्यक्ष के अनुसार आज रात्रि में शिवपुरी की आधी टंकियां भर जाएगीं। जनता को आराम से पानी मिलेगा। इसका श्रेय हमारे श्रीमंत महाराज साहब को जाता है जिन्होंने इतनी तत्परता से शहर की जनता हेतु कदम उठाया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें