कार्यक्रम के दौरान यह बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का गौरव प्राप्त किया है, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी गई।
इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने पासआउट विद्यार्थियों को जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनसे संस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए और भावनात्मक माहौल में विद्यार्थियों को सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें