Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी में भव्य डांस कॉम्पिटिशन ग्रैंड फिनाले आज, बॉलीवुड स्टार कपिल सिंह लालवानी एवं सुपर जज के रूप में मिस तेलंगाना आयुषी ढेंगुला होंगी शामिल

गुरुवार, 11 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में कला और संस्कृति को एक नया आयाम देने के लिए एक ऐतिहासिक और भव्य सांस्कृतिक डांस कंपटीशन होने जा रहा है। आज 11 जून 2026 को 'नीतू फैंसी ज्वेलर्स' की संचालक आरती जैन 'नीतू' के संयोजन में "डांस कॉम्पिटिशन - ग्रैंड फिनाले" का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्रैंड फिनाले में शहर की जूनियर और सीनियर दोनों कैटेगरी की टॉप डांसिंग प्रतिभाओं को अपनी कला का जलवा बिखेरने के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा।
इस महामुकाबले को बेहद खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां शिवपुरी पहुंच रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड व टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, विलेन स्पेशलिस्ट और कास्टिंग डायरेक्टर कपिल सिंह लालवानी शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि कपिल सिंह लालवानी ने 'कुंडली भाग्य', 'कुमकुम भाग्य', 'जोधा अकबर' और 'सावधान इंडिया' सहित 40 से अधिक नामी सीरियल्स में सशक्त और मुख्य खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों जैसे 'सरबजीत' और 'सत्यप्रेम की कथा' सहित साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दरबार' में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है। वे 'एसके कास्टिंग स्टूडियो' के संस्थापक हैं और 'द फैमिली मैन सीज़न 3' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की कास्टिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

इस भव्य प्रतियोगिता में सटीक निर्णय के लिए सुपर जज के रूप में मिस तेलंगाना 2025 आयुषी धेंगुला और जाने-माने मॉडल व डांसर राहुल व्यास मौजूद रहेंगे। शिवपुरी में आयोजित होने जा रहे इस शानदार फिनाले को लेकर स्थानीय कलाप्रेमियों, बच्चों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129