#धमाका_बड़ी_खबर: गुना में ढाई लाख की चेन लूटने वालों में 2 शिवपुरी और 1 दिल्ली का लुटेरा शामिल, पुलिस ने कार्तिक त्यागी शिवपुरी, बल्देव राठौर शिवपुरी एवं रोहित दुबे निवासी दिल्ली को किया गिरफ्तार
शिवपुरी/गुना। गुना की भार्गव कॉलोनी में महिला के गले से ढाई लाख का मंगलसूत्र लूटने वाले तीन आरोपी में से 2 शिवपुरी और 1 दिल्ली का रहने वाला है। जिन्हें गुना पुलिस ने घटना के महज 6 घंटे के अंतराल में गिरफ्तार कर लिया। गुना पुलिस ने बताया कि लूट की घटना में शामिल कार्तिक त्यागी पुत्र पुजारी लक्ष्मण त्यागी झांसी रोड शिवपुरी, बल्देव पुत्र निर्मल राठौर निवासी कमलागंज शिवपुरी एवं रोहित पुत्र सत्यभान दुबे निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली शामिल हैं। आरोपियों ने घटना से एक दिन पूर्व गुना रेलवे स्टेशन रोड से बाईक चोरी कर उसी बाईक से स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
तीनों नशेड़ी मिले थे नशामुक्ति केंद्र में
तीनों आरोपी नशेड़ी रहे हैं। इनकी दोस्ती नशामुक्ति केंद्र में हुई थी। दिल्ली निवासी आरोपी नशा मुक्ति केंद्र में काम करता था इसी दौरान जब शिवपुरी वाले दोनों आरोपी वहां नशा छुड़वाने भर्ती किए गए थे तभी तीनों की दोस्ती हुई।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें