शिवपुरी। आजकल के समय में व्यक्ति के आभूषण खो जाने पर उतना दुख और धक्का नहीं लगता जितना मोबाइल गुम हो जाने पर लगता है। इसी क्रम में एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया की शिवपुरी सायबर सेल ने शिवपुरी के लोगों के चोरी या गुम हुये 120 मोबाईल खोज निकाले हैं। जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रूपये है, आज ये मोबाइल उनके मालिकों को एसपी ने अपने हाथों से वापस किए। बता दें कि आज दिनांक 03/06/2026 को सायबर सेल शिवपुरी ने जिले के लोगों के खोये हुये मोबाइलों को प्राप्त करने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शिवपुरी वासियों को ख़ुशियाँ बांटी। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा शिवपुरी जिले के आमजन के 120 मोबाइल कीमती करीबन 30 लाख रुपये के बरामद किये हैं जिन्हें आज सायबर सेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सायबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किए।
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदनों पर खोये हुये मोबाइलों को बापस प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे लोगों के खोये हुये मोबोइल उन्हें वापस मिल सकें। शिवपुरी पुलिस के सतत प्रयासों से 120 खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने मे सफलता हांसिल की। लोगों द्वारा सूचना दी गई थी की उनके मोबाइल अलग-अलग जगह पर अलग अलग समय अंतराल मे गुम/गिर गये हैं, पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये एवं सायबर टीम की मदद लेते हुये राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान. बिहार महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा एवम् दिल्ली से खोए हुये मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल मालिकों को बापस मिल पाये हैं, जिनकी कीमत करीबन 30 लाख रुपये है जिसके तहत एप्पल कंपनी का आईफोन कीमत करीबन 1 लाख भी खोने के 1 दिन बाद ही शिवपुरी के एक सज्जन व्यक्ति की मदद से वापिस लोटाया गया।आमजन मे इस बात की खुशी है कि उनके खोये हुए मोबाइल भी मिल सकते हैं और पुलिस द्वारा खोए या गुम हुए मोबाइलों की बरामदी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
अब तक लौटाए 700 मोबाइल
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा विगत वर्ष 2025 में भी करीब 700 मोबाइल फ़ोन बरामद कर लोगों को वापिस दिये गये है।
उक्त कार्यवाही मे मुख्य भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट ,प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर.आलोक व्यास,आर दामोदर परिहार,आर. जलज रावत आर. भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें