Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: शिवपुरी से कर्नाटक जाने के लिए विशेष रेलगाड़ी मिली: धैर्यवर्धन

बुधवार, 3 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। रेल मंत्रालय ग्रीष्म काल को देखते हुए उत्तरप्रदेश के प्रयाग से कर्नाटक के हुबली तक एक विशेष रेलगाड़ी का परिचालन कर रहा है जो कि शिवपुरी हाेकर जाएगी। रेलवे की जोनल कमेटी के पूर्व सदस्य एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने यह जानकारी देते हुए प्रसन्नता जताई है और कहा है कि वे शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मिलकर इसे रेगुलर और स्थाई करवाने का प्रयास करेंगे ताकि शिवपुरी के लोग अर्ध रात्रि के पूर्व भोपाल पहुंच सकेंगे एवं दक्षिण भारत से भी जुड़ाव होगा ।
भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने प्रेस को दी जानकारी में बताया कि तीर्थराज प्रयाग से गाड़ी संख्या 04113 प्रत्येक शनिवार सुबह पांच बजे रवाना होकर इटावा, भिंड, ग्वालियर होकर सायंकाल साढ़े चार बजे शिवपुरी आकर गुना, बीना होकर अर्धरात्रि के पूर्व प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर नागपुर , बल्लारशाह, महबूबनगर, अनंतपुर, हिंदुपुर आदि स्थानों से गुजरते हुए कर्नाटक के श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बली स्टेशन पर पहुंचेगी । उत्तर मध्य रेलवे की गाड़ी संख्या 04114 प्रत्येक मंगलवार को कर्नाटक के हुबली से वापस होकर भोपाल, शिवपुरी, ग्वालियर होते हुए उत्तरप्रदेश के प्रयाग स्टेशन तक वापस पहुंचेगी । 
अभी इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के आठ, स्लीपर श्रेणी के नौ तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन कोच लगाए जाएंगे ।
हुबली में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म है । यह देश किलोमीटर से अधिक लंबाई का होने से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है । हुबली से बंगलौर, मैसूर निकट के स्टेशन हैं और शिवपुरी वासियों के लिए यह रेलयात्रा दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार पर आवागमन कराने में सफल होगी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129