Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर 21 जून को मनाया जाएगा 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तात्या टोपे खेल परिसर (पोलो ग्राउंड) में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

शनिवार, 20 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 20 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ' स्वस्थ आयु के लिये योग थीम' पर मनाया जाएगा। योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम तात्या टोपे खेल परिसर (पोलो ग्राउंड) शिवपुरी में आयोजित होगा।
योग दिवस कार्यक्रम का कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, योग संस्थाएं, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस बल एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।।
अपील
जिले के समस्त नागरिकों, योग प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपील की गई है, कि "Yoga for Health ageing" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 6 बजे से तात्या टोपे खेल परिसर कलेक्ट्रेट (पोलो ग्राउंड) शिवपुरी में पहुंचकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। 
योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसलिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करें।
*प्रभारी मंत्री श्री तोमर 21 जून को खोड़ में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे
*जन चौपाल में सुनेंगे आमजन की समस्या
 ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास के दौरान 21 जून को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आयेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 21 जून को प्रातः 6 बजे से धार महादेव मंदिर प्रांगण खोड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 9 बजे से धार महादेव मंदिर प्रांगण खोड में आयोजित जनचौपाल में शामिल होंगे और आमजन की समस्या सुनेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे खोड से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129