shivpuri शिवपुरी। वर्ष 2025-26 में इनरव्हील क्लब ऑफ शिवपुरी प्राइड ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया। क्लब की अध्यक्ष विजयराजे चौहान के नेतृत्व में सचिव स्वाति वर्मा, आई.एस.ओ. अमीषा जैन, कोषाध्यक्ष रूबी जैन तथा सी.सी. पद पर उर्वशी राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने अपने समर्पण, सक्रियता एवं सामूहिक प्रयासों से क्लब की उपलब्धियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
वर्ष भर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े अनेक प्रकल्पों के माध्यम से क्लब ने उत्कृष्ट कार्य किए। इन उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डिस्ट्रिक्ट असेंबली में इनरव्हील क्लब ऑफ शिवपुरी प्राइड को कुल 25 अवॉर्ड प्रदान किए गए। इसी अवसर पर क्लब की सचिव स्वाति वर्मा को उनके उत्कृष्ट संगठन कौशल, समर्पण एवं सक्रिय योगदान के लिए 'बेस्ट सेक्रेटरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, जो क्लब के लिए गौरव का विषय रहा।
विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि अध्यक्ष विजयराजे चौहान ने वर्ष के दौरान पारिवारिक विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने पैतृक क्षेत्र पिछौर के ग्राम करालखेड़ा में रहकर भी सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखी। उन्होंने वहाँ के विद्यालयों में शिक्षा के संवर्धन, प्रौढ़ शिक्षा तथा हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय कार्य किए, जिसकी सभी क्लबों द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। उनके नेतृत्व और सेवा भावना को उनकी समर्पित टीम के सहयोग ने और अधिक प्रभावशाली बनाया, जिससे क्लब के कार्यों को नई पहचान मिली।
इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें नीलम जैन को अध्यक्ष, उर्वशी राजपूत को सचिव, स्वाति वर्मा को आई.एस.ओ., दीपा वैश्य को कोषाध्यक्ष तथा मीना गोयल को सी.सी. पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी सत्र के लिए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी क्लबों द्वारा हार्दिक बधाई एवं सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इस उपलब्धि पर विजयाराजे चौहान ने इसे पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवा भावना का परिणाम बताते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें