Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 से 29 तक गुना के तूफानी दौरे पर आएंगे, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में करेंगे 700 पौधों का रोपण, बीना-गुना-रूठियाई मेमू (MEMU) ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

बुधवार, 24 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
guna गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 26 जून 2026 से 29 जून तक गुना अंचल के विस्तृत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन, नए सब-स्टेशन का उद्घाटन और नई मेमू (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाना शामिल है। वहीं विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों, शिलान्यास और जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार उनका पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
रेलवे फ्लैग-ऑफ, पौधारोपण और कई विकास कार्यों की देंगे सौगात
26 जून 2026 (शुक्रवार) - आगमन और रात्रि विश्रामशाम 07:00 बजे: केंद्रीय मंत्री दिल्ली से हवाई मार्ग (एयर इंडिया AI-2759) द्वारा भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।रात 10:00 बजे: भोपाल से सड़क मार्ग (वाया सिरोंज-राजगढ़) होते हुए वे गुना के सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
27 जून 2026 (शनिवार) - मुख्य कार्यक्रम और उद्घाटन सुबह के कार्यक्रम:
सुबह 10:30 से 11:00 बजे: सर्किट हाउस, गुना में आम जनता से सीधा संवाद (जनसंपर्क कार्यक्रम)।
सुबह 11:20 बजे: गंज गांव (कुनो नदी) पहुंचकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत 700 पौधों के रोपण कार्यक्रम में शिरकत।
*दोपहर 12:00 से 01:00 बजे: खुटियावद (बमोरी) में 'सनगार्नर सोलर प्लांट्स' (SunGarner Solar Plants) का भव्य उद्घाटन। 
दोपहर के कार्यक्रम:
दोपहर 01:20 से 02:20 बजे: पटाई (बमोरी) में ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन।
दोपहर 03:20 से 04:20 बजे: टिलवारा (मार्क-की-मऊ) में आईटीआई (ITI) भवन का उद्घाटन, पौधारोपण और साथ ही धनवाड़ी सब-स्टेशन का लोकार्पण।
शाम के कार्यक्रम:
शाम 05:30 से 06:00 बजे: गुना के सहयोग हॉस्पिटल रोड पर 'जीके बैडमिंटन एकेडमी' का उद्घाटन।
शाम 06:05 से 07:30 बजे (स्थानीय मुलाकातें): इस दौरान वे गुना की विभिन्न कॉलोनियों में स्थानीय नागरिकों (श्री अमित सोनी, श्री अंकुर श्रीवास्तव और श्री सुनील मालवीय) के निवास पर व्यक्तिगत भेंट करेंगे।
मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
* शाम 06:40 से 07:15 बजे (बड़ी सौगात): गुना रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित बीना-गुना-रूठियाई मेमू (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना (फ्लैग-ऑफ) करेंगे।
रात 07:40 से 08:30 बजे: संजोग गार्डन में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित 'नागरिक अभिनंदन सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
28 को नई सब्जी मंडी का शिलांयास, सड़कों का उद्घाटन और पीएम स्वनिधि लाभार्थियों का करेंगे सम्मान
सुबह के कार्यक्रम (शिलान्यास और जनसंवाद):
सुबह 10:25 से 11:25 बजे: एकलव्य पब्लिक स्कूल के पास नई सब्जी और फल मंडी का शिलान्यास करेंगे। इसके तुरंत बाद वे स्कूल परिसर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे: जिज्जी की पंचायत, गुना में स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के साथ बैठक और संवाद करेंगे।
दोपहर के कार्यक्रम (लोकार्पण, दर्शन और प्रशासनिक बैठक):
दोपहर 12:40 से 12:50 बजे: प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
दोपहर 12:50 से 01:50 बजे (बड़ी सौगातें): हनुमान टेकरी मंदिर परिसर से ही केंद्रीय मंत्री कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे: 
* बारेखेड़ा गिर्द से दुरदुरू रोड का उद्घाटन।
* बूढ़े बालाजी से हनुमान टेकरी रोड का उद्घाटन।
* महुगड़ा फाटक से बमोरी बुजुर्ग रोड का उद्घाटन।
* बूढ़े बालाजी का पट्टा वितरण कार्यक्रम।
दोपहर 02:15 से 03:45 बजे: 
गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीवीएमसी (DVMC) बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद शाम 04:05 बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस (पत्रकार वार्ता) को संबोधित करेंगे।
शाम के कार्यक्रम (धार्मिक दर्शन, स्थानीय मुलाकातें और सम्मान समारोह):
शाम 04:15 से 04:30 बजे: सुभाष कॉलोनी स्थित सुब्रतो जिनालय पहुंचकर श्री सुधासागर महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
* शाम 04:40 से शाम 05:45 बजे (स्थानीय भेंट): गुना की विभिन्न कॉलोनियों में स्थानीय नागरिकों (श्री ओ.एन. शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, श्री सचिन धुरिया और श्री बृजेश राठौर) के निवास पर जाकर सौजन्य मुलाकात करेंगे।
शाम 05:55 से 07:00 बजे: 
सिंधिया पार्क (पुरानी गल्ला मंडी) में पीएम स्वनिधि (PM Svanidhi) योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स लाभार्थियों के साथ बैठक करेंगे और उनका सम्मान करेंगे।
शाम 07:10 से 07:40 बजे: हाट रोड, गुना में स्थानीय दौरा और प्रबुद्ध जनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस, गुना लौटेंगे।
29 जून के कार्यक्रम
*सुबह 09:40 बजे: गुना के सर्किट हाउस से प्रस्थान कर एबी रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी पहुंचेंगे, जहां वे श्री राजू भंडारी के यहां स्थानीय मुलाकात करेंगे।
*सुबह 10:00 बजे: इसके बाद वे आईएलएफएस (ILFS) टोल नाका, चिंताहरण पहुंचेंगे। वहां सुबह 10:45 बजे तक आईएलएफएस सेंटर का दौरा करेंगे और छात्रों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
*सुबह 11:05 बजे: केंद्रीय मंत्री हनुमान मंदिर, मलपुर गुफा पहुंचेंगे, जहां वे श्री विजय मारुति हनुमान दर्शन करेंगे और स्थानीय लोकगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर के कार्यक्रम (शिलान्यास और होटल दौरा):
दोपहर 12:10 बजे: सिंधिया जी जी.के. जैन होटल, गुना पहुंचेंगे, जहां दोपहर 01:00 बजे तक एक स्थानीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
* दोपहर 02:00 बजे: वे सेनबोर्ड चौराहा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3:00 बजे तक 220 केवीए विद्युत सब-स्टेशन (Electrical Substation) का शिलान्यास (Laying of Foundation Stone) करेंगे।
* शाम 07:00 बजे: सेनबोर्ड चौराहा (कुसेपुर) से सड़क मार्ग द्वारा 220 किलोमीटर का सफर तय कर केंद्रीय मंत्री भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 09:20 बजे: भोपाल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2760) द्वारा प्रस्थान कर वे रात 09:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट (टी-3) पहुंचेंगे।


















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129