शिवपुरी। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया की थाना बैराड पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करते हुये 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब (कीमत करीबन 12000 रुपए) जप्त कर आरोपी राजेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैराड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एसपी द्वारा अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24.06.2026 को थाना बैराड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बरोद रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सतर्कता एवं तत्परता से पकड़ लिया गया, पूछताछ में उसने अपना नाम राजेन्द्र पुत्र मांगीलाल राठौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी कालामढ़ शाखा फील्ड के पास, बैराड बताया।
पुलिस टीम के द्वारा तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कैनों में रखी 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 रुपये है, बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बैराड पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक हरिओम जाटव, आरक्षक संदीप राठौर, ज्ञान सिंह रावत, लोकेन्द्र सिंह एवं चालक आरक्षक मनीष परिहार की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें