Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: फिर नजर आई MT 4 बाघिन, पूजा ने किया कैमरे में कैद, कूनो अभ्यारण्य में चीता की म्याऊं म्याऊं पर अब माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी के टाइगर की दहाड़ भारी, देखिए video

गुरुवार, 25 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। दोस्तों कूनो अभ्यारण्य में चीता की म्याऊं म्याऊं पर अब माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी के टाइगर की दहाड़ भारी पड़ती दिखाई दे रही है। दरअसल माधव टाइगर रिजर्व में टाइगर्स की चहलकदमी इन दिनों पर्यटकों को रोमांचित कर रही है। 
जंगल के राजा के लगातार दीदार के साथ वन्यजीव प्रेमियों को अविस्मरणीय अनुभव मिल रहा है। बीते रोज जब माधव टाइगर रिजर्व में कुछ सैलानी भ्रमण पर गए तो उन्हें एमटी 4 टाइग्रेस नजर आई। जंगल के रास्ते पर एक ओर से निकलकर दूसरी तरफ जाती हुई टाइग्रेस ने तिरछी नजर जीप में सवार पर्यटकों पर डाली तो वे रोमांचित हो उठे। इस पल को गाइड पूजा ने कैमरे में कैद किया। जब वह जंगल में खोने को हुई तो उसकी दहाड़ भी सुनाई दी।
                     (देखिए video)
पन्ना से लाई गई MT 4 मादा टाइगर 
बाघिन एमटी-4 (MT-4), पन्ना टाइगर रिज़र्व से माधव टाइगर रिज़र्व लाई गई है। इस बाघिन ने यहाँ सुरक्षित रूप से अपना नया प्राकृतिक आवास और टेरिटरी (इलाका) बना लिया है। पन्ना से लाई गई बाघिन एमटी-4 ने यहाँ के वातावरण को बहुत अच्छी तरह अपना लिया है और यह इस नए रिज़र्व के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया की सौगात
बता दें कि केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों से जिले में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मार्च 2025 में, इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय उद्यान को औपचारिक रूप से भारत का 58वां और मध्य प्रदेश का नवां टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया था। 
आया मानसून बंद होगी safari
अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश के अधिकांश राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व वर्षा ऋतु के लिए लगभग 3 माह तक बंद हो जाएंगे।
आप माधव टाइगर रिजर्व और कुनो नेशनल पार्क के लिए इन नम्बर पर बुकिंग कर सकते हैं।  बुकिंग: 7898689789
 www.junglecatsafari.com















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129