Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: बड़ौदी फूड पार्क में प्लॉट एलॉटमेंट को लेकर जांच के निर्देश, जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा, जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा, कलेक्टर साहब, सरसों, मूंगफली, सोयाबीन के गढ़ शिवपुरी में एक समय 300 छोटे, मझोले ऑयल मिल हुआ करते थे, आज शून्य, खुद डुबने से पहले बड़ा साल्वेंट लील गया छोटे ऑयल मिल

शुक्रवार, 12 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*जिला सूक्ष्म एवं लघु उद्योग संवर्धन समिति की बैठक में उद्योगों की संभावनाओ और कठिनाइयों पर हुई चर्चा
शिवपुरी, 12 जून 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज जिले के उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के संवर्धन एवं उद्योगों के संचालन में आ रही कठिनाइयां एवं सुझावों पर चर्चा की गई।
 कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा है कि शासन और प्रशासन की यही मंशा है कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा मिले। उद्योग विकसित होंगे तभी जिले की भी अर्थव्यवस्था विकसित होगी। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने एक-एक कर सभी उद्यमियों से चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे उद्योग के विषय में जानकारी ली और कठिनाइयों को भी जाना। उन्होंने आवश्यक कार्यवाही के लिए उद्योग विभाग के जिला प्रबंधक अरविंद महेश्वरी को भी निर्देशित किया।
 आज कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, निर्यात प्रोत्साहन समिति और जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की संयुक्त बैठक रखी गई। बैठक में उद्योगों के विकास, निवेश प्रोत्साहन और निर्यात की संभावनाओ पर विस्तृत चर्चा की गई।
बड़ौदी फूड पार्क में प्लॉट एलॉटमेंट को लेकर जांच के निर्देश
 बैठक में बड़ौदी फूड पार्क में एक ही फर्म को प्लॉट एलॉटमेंट के मामले में कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तत्काल बैठक में उपस्थित एमपीआईडीसी और उद्योग विभाग के जिला प्रबंधक को प्लॉट एलॉटमेंट लिस्ट उपलब्ध कराने और जांच के निर्देश दिए। बता दें कि उद्योग विभाग की मिली भगत से तत्कालीन अधिकारियों ने एक दिन में ऑनलाइन चंद लोगों के नाम स्लॉट बुक कर डाले थे। तत्समय गुना के कांग्रेस प्रिय एक शराब व्यवसाई ने अपने लोगों के नाम पूरे प्लाट बुक कर दिए थे। जिसके चलते आज भी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना नहीं की जा सकी बल्कि री सेल का खेल जारी है। इतना ही नहीं चाहे बड़ोदी हो या गुना नाके पर स्थित इंडस्ट्रीज एरिया यहां भी भूमि भवन किसी के नाम पर है और कब्जे किसी ने किए हुए हैं। कई गोदाम नियम विरुद्ध संचालित किए जा रहे हैं। कबाड और गोदाम के साथ साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का निर्माण भी यहां धड़ल्ले से जारी है। 
करैरा औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने उद्योग विभाग के जिला प्रबंधक को करेरा के श्योपुरा में औद्योगिक पार्क के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। बैठक में चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि करेरा औद्योगिक पार्क में लिंक रोड संकरी है और अभी रोड पर  पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड बनाई जा रही है जिसका निर्माण कार्य अभी अधूरा है। सीवर लाइन और विद्युत संबंधी समस्या को लेकर भी अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
उद्यम क्रांति योजना के प्रचार प्रसार के निर्देश
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कैंप और कार्यालय आदि में उद्यम क्रांति योजना के बारे में प्रचार प्रसार के लिए बैनर लगाया जाए, जिससे युवाओं को योजना के बारे में जानकारी ही और वह इसका लाभ ले सकें।
एक समय 300 छोटे ऑयल मिल हुआ करते थे, आज शून्य
बता दें कि शहर में एक समय छोटे बड़े करीब 300 ऑयल मिल हुआ करते थे जिनसे रोजगार चलता था क्योंकि शिवपुरी में सोयाबीन, मूंगफली, सरसों प्रचुर मात्रा में पैदावार होती है। लेकिन बाद में एक बड़ा साल्वेंट आया, आते ही उसने छोटे प्लांट निगल लिए। देखते देखते छोटे ऑयल मिल पर ताले झूल गए। शहर के 500 और बाहर के 1500 लोग रोजगार से लगे लेकिन तय प्लान के अनुसार बड़ा प्लांट बंद हो गया और फिर मशीनों के साथ करोड़ों की भूमि को लेकर सवाल खड़े होने लगे। जिला कलेक्टर अगर चाहें तो उन सभी व्यवसायियों से बातचीत के बाद नया संस्करण इस दिशा में शुरू किया जा सकता है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129