Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी में प्रशासनिक फेरबदल, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने बदले 14 थाना व चौकी प्रभारी, देखें पूरी सूची

शुक्रवार, 12 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) यांगचेन डोलकर भूटिया ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के 14 पुलिस अधिकारियों (निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षकों) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई नियुक्तियां दी गई हैं। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा।
बदरवास, मायापुर और कोतवाली समेत इन थानों में बदले प्रभारी:
जारी सूची के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक नवीन यादव को बदरवास थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं महिला थाने से उप निरीक्षक प्रियंका पाराशर को सुरवाया थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
देखें ट्रांसफर की पूरी सूची (किसको कहाँ मिली जिम्मेदारी):
नवीन यादव (निरीक्षक): पुलिस लाइन से थाना प्रभारी बदरवास।
अनिल भारद्वाज (का० निरीक्षक): पुलिस लाइन से थाना प्रभारी मायापुर।
राधेश्याम शिवहरे (का० उप निरीक्षक): थाना करैरा से थाना प्रभारी गोपालपुर।
योगेन्द्र सिंह सेंगर (उप निरीक्षक): थाना देहात से थाना प्रभारी अमोला।
धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर (उप निरीक्षक): चौकी प्रभारी हिम्मतपुर से थाना प्रभारी सिरसौद।
रामानन्द पचौरी (का० उप निरीक्षक): चौकी प्रभारी थनरा से चौकी प्रभारी हिम्मतपुर।
अनुराधा सिंह (उप निरीक्षक): पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी थनरा।
भोलाराम पुरोहित (का० उप निरीक्षक): थाना प्रभारी बामहारी से थाना प्रभारी सतनवाड़ा।
सुनील सिंह राजपूत (उप निरीक्षक): थाना प्रभारी सतनवाड़ा से थाना प्रभारी बमहारी।
अरविन्द सिंह चौहान (उप निरीक्षक): थाना प्रभारी रन्नौद से थाना प्रभारी सुभाषपुरा।
राजीव दुबे (उप निरीक्षक): थाना प्रभारी सुभाषपुरा से थाना प्रभारी रन्नौद।
प्रियंका पाराशर (उप निरीक्षक): महिला थाना से थाना प्रभारी सुरवाया।
अरविन्द छारी (उप निरीक्षक): थाना प्रभारी सुरवाया से थाना कोतवाली।
छाया राय (उप निरीक्षक): पुलिस लाइन से थाना खनियाधाना।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129