shivpuri शिवपुरी। 35 मध्य प्रदेश बटालियन द्वारा आयोजित शिविर में कैंप कमांडेंट कर्नल विजय वीर सिंह दहिया एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल ए एन रेड्डी एवं सूबेदार मेजर अमरजीत मलिक के मार्गदर्शन में एनसीसी शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वालंटियर एनसीसी कैडेट ने प्रसन्नता पूर्वक रक्तदान किया और गर्व महसूस किया कि रक्तदान कर हम सभी समाज एवं राष्ट्र को निस्वार्थ भाव से काम आ सके इस शिविर में 15 यूनिट रक्त गर्ल्स एवं बॉयज सीनियर एनसीसी कैडेट ने रक्तदान किया साथ ही वरिष्ठ जेसीओ सूबेदार गुरचरण सिंह ने रक्तदान किया इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल विजयवीर सिंह दहिया ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए रक्तदान का लाभ एवं महत्व बताया उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया तीव्र हो जाती है और नया रक्त बनने लगता है इसके अतिरिक्त दिए गए रक्त से किसी की जान बचाकर नया जीवन दान दिया जा सकता है यह समाज एवं राष्ट्रहित का पुनीत कार्य है रक्तदान महादान।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें