shivpuri शिवपुरी। जिले में टाइगर आने के साथ ही देश विदेश के पर्यटक भी शिवपुरी का रुख करने लगे हैं। उन्हें माधव टाइगर रिजर्व भ्रमण के दौरान जंगल का राजा टाइगर नजर आने लगा है जिससे उनका रोमांच सातवें आसमान पर होता है। इसी क्रम में सोमवार यानि आज सुबह की सफारी में एक रोमांचक पल देखने को मिला। जब पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे थे तभी जंगल का असली राजा सड़क पार करता नजर आया। (आप भी देखिए माधव टाइगर रिजर्व में बाघ का शानदार रोड क्रॉसिंग दृश्य।)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें