Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका: शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम मोहन यादव 5 जुलाई को करेंगे अदाणी रक्षा उद्योग परियोजना का शुभारंभ

शुक्रवार, 26 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए आगामी 5 जुलाई ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में स्थापित होने जा रही बहुप्रतीक्षित रक्षा उद्योग परियोजना की सौगात देंगे। लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली यह परियोजना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि जिले के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।
कोलारस क्षेत्र में मुंबई-ग्वालियर और कोटा हाईवे के जंक्शन के समीप प्रस्तावित इस अत्याधुनिक रक्षा विनिर्माण इकाई में रक्षा उपकरण, गोला-बारूद और उन्नत सैन्य सामग्री का निर्माण किया जाएगा। "मेक इन इंडिया" और "आत्मनिर्भर भारत" अभियान को गति देने वाली यह परियोजना मध्यप्रदेश को रक्षा उत्पादन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।
युवाओं को मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था
परियोजना के शुरू होने से हजारों प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा परिवहन, लॉजिस्टिक्स, रखरखाव, सुरक्षा, निर्माण और अन्य सहायक सेवाओं के माध्यम से हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे अधिक लाभ कोलारस, पोहरी और शिवपुरी क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
रक्षा परियोजना के साथ-साथ क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार आधारित वातावरण तैयार होगा।
विकास की नई इबारत लिखेगा शिवपुरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में होने वाला यह कार्यक्रम शिवपुरी जिले के औद्योगिक भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से बड़े उद्योग की प्रतीक्षा कर रहे जिले को यह उपलब्धि मिलने जा रही है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129